इन्द्री विजय काम्बोज ||
भाजपा सरकार के प्रदेश में एक साल पूरा होने पर एक कार्यकत्र्ता सम्मान समारोह का आयोजन इन्द्री के बजाज पैलेस में रविवार को किया जाएगा। यह जानकारी इन्द्री मार्किट कमेटी चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा व वाईस चेयरमैन दीपक बंसल ने दी। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर को बजाज पैलेस में कार्यकत्र्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक रामकुुमार कश्यप व अति वशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर व प्रभारी भारत भूषण शिरकत करेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की एक वर्ष में हुई उपलब्धियों को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बुथ अध्यक्ष, बीएलए टू. व पालक भी उपस्थित रहेगें। चेयरमैन महिंद्र पजोंखरा व वाईस चेयरमैन दीपक बंसल ने कार्यकत्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचनें का न्यौता दिया।









