लाडवा, 19 नवम्बर(नरेश गर्ग): लाडवा की श्री राम हनुमान रामलीला समिति के पदाधिकारियों व कलाकारों का एक समुह हरिद्वार गंगा स्नान के लिए रविवार प्रात: रवाना हुआ।
क्लब के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष रामलीला मंचन के पश्चात रामलीला मंचन करने वाले कलाकार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाते है और उसी श्रृंखला में समिति के मुख्य निर्देशक डा. अशोक निर्मल के नेतृत्व में 50 लोगों का समूह हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जिसे नगर खेड़े से समिति के अखाड़ेदार घनश्याम कम्बोज ने झंडी दिखा कर रवाना किया। समिति के मुख्य निर्देशक डा. अशोक निर्मल ने कहा कि जो कलाकार रामलीला करते हैं वो या तो देवताओं का रूप धरते हैं या राक्षस के पात्र निभाते हैं तो जो कलाकार देवताओं का पात्र निभाते हैं वो इस बात की क्षमा याचना के लिए कि वो देवता का रूप धारण कर अन्य देवताओं का नाम लेते हैं और जो कलाकार असुर पात्र निभाते हैं वो देवताओं को कटुवचन कहने के क्षमास्वरूप अपने पाप उतारने के लिए गंगा स्नान के लिए जाते हैं और सभी पदाधिकारी रामलीला के सफल मंचन के लिए प्रभु के धन्यवाद स्वरूप गंगा स्नान के लिए जाते हैं। हरिद्वार जाने वालों में मुख्य निर्देशक डा. अशोक निर्मल, निर्देशक कुश गर्ग, सरंक्षक एसके गर्ग, प्रधान राजेश वर्मा, योगिन्द्र कम्बोज, नरेश गर्ग, रणित कम्बोज, राकेश गर्ग बबली, मिंटू कंबोज, अमित सिंघल, सुमित सिंघल, शशांक सिंघल, केवल मेहता, डॉ राकेश ललित, मोंटी, सौरभ सैनी, विनोद गर्ग, विशाल कंबोज, पंकज कंबोज, ईशु कंबोज, शालू मेहता, राजेश अरोड़ा, अनिल मलिक, हेमंत सैनी, आशीष फौजदार, शिव गुप्ता, इमना कटारिया, भरत शर्मा, सोम प्रकाश, देवराज राजू, विपिन शर्मा, अमित मित्ता, बृजमोहन गर्ग, विवेक शर्मा, शिवांश कंबोज, शुभम शर्मा, अभिनव गोयल, केशव कंबोज, राघव कंबोज, ईशान कंबोज, मोहित शर्मा, सौरभ गोयल आदि मौजूद थे।