पिहोवा के गांव स्योंसर में किया जाएगा वन महोत्सव समारोह का भव्य आयोजन

75

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत, इस समारोह से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे पौधा रोपण
पिहोवा यज्ञदत्त शास्त्री । उपायुक्त महावीर प्रसाद ने कहा कि उपमंडल पिहोवा के गांव स्योंसर में वन महोत्सव 2025 समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वन महोत्सव समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अहम पहलू यह है कि 10 अगस्त को होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
उपायुक्त महावीर प्रसाद शनिवार को जिला वन विभाग व प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त महावीर प्रसाद ने वन प्रशासन द्वारा की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पौधा रोपण किया जाएगा।  इसके अलावा सरस्वती आर्द्रभूमि जलाशय का शिलान्यास किया जाएगा, सरस्वती पादप एवं जैव विविधता सरंक्षण वाटिका का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ पर्यावरण वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह सहित पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख हरियाणा के विनीत कुमार गर्ग भी शिरकत करेंगे। इस वन महोत्सव में  इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक करना और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है।