शहीदों की याद में 12 अगस्त को किया जाएगा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

6

इन्द्री विजय काम्बोज||  देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों की याद एवं शहीदों को सम्मान देने के लिए 12 अगस्त 2024 को प्रात: 8.30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य तिरंगा यात्रा रैस्ट हाउस से प्रारंभ होकर मेन बाजार के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए रैस्ट हाउस इन्द्री में ही सम्पन्न होगी।
तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि इस भव्य तिरंगा यात्रा में हरियाणा के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा शिरकत करेंगे और उनके नेतृत्व में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य सम्मान तिरंगा यात्रा में सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता तथा विधानसभा क्षेत्र के काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कि भारत माता के वीर सपूतों की याद में जिन्होंने भारत माता की आजादी व देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके सम्मान में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने एवं देश की रक्षा करने वाले शहीद हमारे देश की आन बान शान थे, हैं और हमेशा रहेगें। उन्होंने कहा कि भारत देश सदा वीरों की भूमि रहा है और जब-जब भी हमारे देश पर कोई संकट आया तो देश के वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि इस भव्य सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश के प्रति देशभक्ति निर्माण करना है ताकि महान शहीदों की शहादत को कभी भुलाया न जा सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रही है।