अनेजा स्कूल में बंसत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, बच्चों को पीले मीठे चावल वितरित किए गए

5

माता सरस्वती विद्या ओर बुद्धि प्रदात्ता है-विजय अनेजा
इन्द्री विजय काम्बोज ||
अनेजा सिटी हार्ट स्कूल इन्द्री में बसंत पंचमी का उत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। उत्सव की शुरुआत सरस्वती मां के पूजन से की। बच्चों द्वारा सरस्वती मां की वंदना कर सरस्वती मां के गीतों और कविताओं के माध्यम से बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पीले मीठे चावलों का प्रशाद वितरित किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। इस पर्व के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के एमडी विजय अनेजा ने बताया कि बसन्त पंचमी पर्व को मां सरस्वती के प्रकटोत्सव के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बताया कि मां सरस्वती को वागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। ये विद्या और बुद्धि प्रदाता हैं। संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी भी हैं। हमारे पुराणों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण जी ने सरस्वती मां से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन तुम्हारी भी आराधना की जाएगी और तभी से इस वरदान के फलस्वरूप भारत देश में वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की भी पूजा होने लगी जो कि आज तक जारी है। उन्होंने बताया कि वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजू भाटिया, गीतू व दीक्षि मैड़म ने भी बच्चों को बंसत पंचमी पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि वसंत पंचमी (माघ शुक्ल ) का पर्व भारतीय जनजीवन को अनेक तरह से प्रभावित करता है। प्राचीनकाल से इसे ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का जन्म दिवस माना जाता है। जो शिक्षाविद भारत और भारतीयता से प्रेम करते हैं वे इस दिन मां शारदे की पूजा कर उनसे और अधिक ज्ञानवान होने की प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।