स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम ने कसी कमर, साफ-सफाई को लेकर होंगे औचक निरीक्षण।

15

अतिरिक्त निगमायुक्त अशोक कुमार ने सफाई शाखा व सुगम स्वच्छता एजेंसी के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
करनाल
विजय काम्बोज ||    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम करनाल ने कमर कस ली है। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने सफाई शाखा व सुगम स्वच्छता एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को एक बैठक की। बैठक में उन्होंने दृश्यमान स्वच्छता पर अधिक बल देते कहा कि शहर में किसी भी स्थान पर कचरे का ढेर नहीं मिलना चाहिए। सभी जोन प्रभारी एक सप्ताह बाद इसका प्रमाण पत्र सौंपे।
साफ-सफाई को लेकर होंगे औचक निरीक्षण- अतिरिक्त निगम आयुक्त ने जोन प्रभारियों को स्पष्टï किया कि शहर की साफ-सफाई को लेकर औचक निरीक्षण जल्द शुरू होंगे। अगर किसी जोन में गंदगी पाई जाती है, तो सम्बंधित जोन प्रभारी व दरौगा के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर में मौजूद सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की भी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने नियमित दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगमायुक्त द्वारा सफाई कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है।
आई.ई.सी. गतिविधियां बढ़ाने पर दिया जोर- उन्होंने नगर निगम की मोटीवेटर टीम व सुगम स्वच्छता एजेंसी को शहर में आई.ई.सी. गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की जागरूकता के लिए भिन्न-भिन्न जगहों पर रोजाना गतिविधियां चलाई जाएं। इसके लिए उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधियों को मासिक प्लान पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी गतिविधि चलाई जाए, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर उसकी रिपोर्ट रोजाना अपलोड की जाए। जोन प्रभारी एजेंसी द्वारा किए गए कार्यों की निगरानी करेंगे।
बाजारों में करें नियमित चैकिंग- उन्होंने निर्देश दिए कि प्रात: काल के समय रिहायशी क्षेत्रों में डोर टू डोर जाकर कचरा पृथक्करण, टिप्परों की चैकिंग व स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। सांय के समय मार्केट क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाए जाएं। सभी दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों के पास दो डस्टबिन अवश्य हों। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न हो तथा दुकानों व रेहडिय़ों द्वारा अतिक्रमण न किया गया हो, इसकी जांच भी की जाए।
नो वैंडिंग जोन की करवाएं पालना- उन्होंने जोन प्रभारियों को निर्देश दिए कि सम्बंधित क्षेत्रों में मौजूद नो वैंडिंग जोन की पालना करवाई जाए। बता दें कि नगर निगम द्वारा शहर की 5 प्रमुख सडक़ों (महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद् भगवद् गीता द्वार, अम्बेडक़र चौक से लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, पुराने कमेटी चौक से रणबीर हुड्डïा चौक (कर्ण कैनाल पुलिया), आई.टी.आई. चौक से सेक्टर-9 पुलिया तक तथा महाराणा प्रताप चौक से ताऊ देवी लाल चौक जी.टी. रोड तक) नो वैंडिंग जोन घोषित किया हुआ है। इन सडक़ों पर कोई भी व्यक्ति दुकान या रेहड़ी इत्यादि नहीं लगा सकता।
अतिरिक्त निगम आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में नगर निगम करनाल को पहले पायदान पर लाना है। इसलिए नगर निगम व सुगम स्वच्छता एजेंसी एक टीम के रूप में कार्य करें, ताकि हम इस मुकाम को हासिल कर सकें।
बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, संदीप कुमार व ऊषा रानी, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, स्वच्छ भारत मिशन टीम से अंकित कुमार, रिजवान, विनोद दहिया, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, मोटीवेटर दीपमाला, महेन्द्र व कुलदीप तथा सुगम स्वच्छता एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।