प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए नेशनल लोक अदालत आयोजित, 274 मुकदमों का हुआ निपटारा         

71

करनाल||जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को एडीआर सेंटर में प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने बताया कि इस लोक अदालत मे 422 मुकदमे रखे गए जिनमे से 274 मुकदमों का निपटारा 83 लाख 58 हजार 802 रुपये की धनराशि पर किया गया। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को जिला न्यायालय, सब डिवीजन इन्द्री, असंध व घरौंडा की अदालतों में लंबित मुकदमों के निपटारे के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
                                                                                                        इसी कड़ी में आज पैरा लीगल वालंटियर आज्ञा पाल ने नावल्टी चौक पर जागरूकता शिविर लगाकर जन साधारण को नशा करके वाहन चलाने के नुक्सानों बारे जानकारी दी और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपस्थित ट्रेफिक  इंस्पेक्टर रोशन लाल व टीम द्वारा चालान ड्राइव का आयोजन किया गया और 13 दिसंबर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत के जरिए अपने लंबित चालानों व मुकदमों का निपटारा करने बारे जागरूक किया। सीजेएम डा. इरम हसन ने बताया कि  10 से 12 दिसंबर तक मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज पैनल अधिवक्ता नरेश कुमार रंगा व पैरा लीगल वालंटियर सिंदर द्वारा जिला सैनिक बोर्ड स्थापित कानूनी सलाह केंद्र में जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें उन्होंने मुफ्त कानूनी सेवाओं की जानकारी दी और उपस्थित स्टाफ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
इसके बाद सीजेएम डॉ. इरम हसन ने विडो सेल व बचपन बचाओ अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागों के साथ बैठक की और विधवाओं व बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।