सावन ज्योत महोत्सव बडी श्रद्धा व उत्साह के  साथ मनाया गया, पश्चिमी यमुना नहर में पवित्र ज्योत को विसर्जित किया गया

4

शोभा यात्रा गीता मंदिर से शुरू होकर यमुना नदी तक संपन्न हुई,जगह
जगह पर लंगर प्रशाद लगाए गए
इन्द्री विजय काम्बोज||
सावन ज्योत महोत्सव सभा इन्द्री की ओर से 8 वां सावन ज्योत महोत्सव बडी श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर एक शोभा यात्रा निकाली गई जोकि शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पश्चिमी यमुना नहर   पर जा कर संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरूष शामिल हुए। बैड बाजों व ढोल ढ़माकों के साथ इस शोभा यात्रा का आरंभ गीता मंदिर से हुआ। इस ज्योत समारोह में पूर्व राज्यमंत्री भीमसेन मेहता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सबसे पहले गीता मंदिर में पवित्र सावन ज्योति की विधि विधान से पूजा की गई। इसके बाद बडी श्रद्धा से इस ज्योत को पश्चिमी यमुना नहर तक लाया गया जहां इस पवित्र ज्योत को विसर्जित किया गया। इस अवसर पर शहरवासियों द्वारा जगह जगह पर लंगर भंडारे लगाए हुए थे जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ने प्रशाद ग्रहण किया। इस बारे में जानकारी देते हुए गीता मंदिर के पुजारी पंडि़त राम लाल जी शास्त्री ने बताया कि सावन ज्योत महोत्सव भारत का पुरातन पावन पर्व है जोकि सदियों से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरातन समय में पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू श्रावण मास में ज्योत को लेकर हरिद्वार जाया करते थे जहां गंगा जी की आरती करके ज्योति का विसर्जन किया करते थे। हमारे सनातन धर्म में ज्योत की बहुत महत्वत्ता है। दीपक हमे अंधकार से उजाले की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि यमुना जी भक्ति देती है ओर गंगा जी ज्ञान देती है। भक्ति अगर ज्ञान के साथ आएगी तो ही सही रहती है। आज इस सावन ज्योत को यमुना नदी में विसर्जित करके कल हरिद्वार में फिर एक ओर सावन ज्योत को गंगा मैया में विसर्जित किया जाएगा। पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता ने कहा कि सावन ज्योत का पर्व हिंदूओं का पावन पर्व है जोकि सावन मास में आता है। आज पवित्र ज्योत को यमुना नदी में विसर्जित किया गया है ओर कल हरिद्वार गंगा मैया में एक नई सावन ज्योति को विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने सभी शहरवासियों व हल्कावासियों को इस पावन पर्व की बधाई दी। इस मौके पर प्रधान सतीश भाटिया,समाजसेवी तरूण मेहता, रोहित कश्यप, पार्षद रिंकू खन्ना, प्रिंस ध्ूाडिया व विक्की मलहोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि आज इस पर्व को बडी श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। हर वर्ष सावन मास में इस पर्व को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि  कल सुबह 4 बजे इन्द्री से बसें श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना होगी। हरिद्वार में भीमगोड़ा खडकड़ी से एक शोभायात्रा आश्रम से बैंड-बाजे एवं सुंदर धार्मिक झांकियों के साथ 15 फुट लंबी ज्योत के साथ शाम को हर की पौड़ी पर गंगा मैय्या की आरती के पश्चात् विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सावन ज्योत की परंपरा पिछले 115 सालों से पाकिस्तान के मुलतान जिले से आरम्भ हुई थी। इस अवसर पर बिन्नी शर्मा,  पप्पी सचदेवा ,विक्की कालडा ,पार्षद काका वोहरा , वीनु भाटिया ,सुरेश भाटिया, नगरपालिका चेयरमैन राकेश कुमार, ओमप्रकाश अरोडा, चन्द्र प्रकाश भाटिया, लवली भाटिया, सुदर्शन बजाज, सचिन बजाज, टोनी वोहरा, मनजीत सिंह, पंडित निखिल, पम्मा ग्रोवर,सरला नोटियाल, दीपा भाटिया, पूनम राणा शिव शर्मा ,सोनू वोहरा, डा सुरेश सैनी, ड़ा. नरेश शर्मा, चन्ना खुराना सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।