करनाल || जिला पुलिस की क्राइम यूनिट सीआईए असंध की टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह की अध्यक्षता में नजदीक आरजू ढाबा जेंसरो इंद्री,करनाल से नाका बंदी करके दो आरोपी… *सलीम पुत्र जिंदा व विकास पुत्र धनीराम निवासी गांव खेड़ी मानसिंह करनाल को 7 किलो 30 ग्राम गांजा फूल पत्ती व एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया।*
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने सूचना देते हुए बताया कि आरोपी इस नशीले पदार्थ को उड़ीसा से आगे बचने के लिए खरीद कर लाए थे। जिनके खिलाफ इस मामले में थाना इंद्री में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया व दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर 6 दिन रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे की इस खेप को उनके अन्य साथी *..सुबल महापात्रा पुत्र गंगाधर महापात्रा निवासी संसान सुबरनपुर उड़ीसा से खरीदकर लाए थे जिसे जांच इकाई द्वारा गिरफ्तार किया गया।* इस मामले में आज तीनों आरोपियो को माननीय अदालत के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।
|
|









