29वें विशाल रक्तदान शिविर में 193 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

98

इन्द्री विजय कांबोज।।
देवी मंदिर इन्द्री में जिला रैडक्रास सोसाईटी के सहयोग से थैलीसिमिया से पीडि़त मरीजों के लिए 29वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कल्पना चावला मैडिक़ल कालेज व सरकारी हस्पताल के डाक्टरों की टीमों ने रक्त एकत्रित करने में सहयोग किया। इस अवसर पर 193 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस बारे में जानकारी देेते हुए संयोजक कपिल किशोर ने बताया कि रक्तदान से बढक़र कोई दान नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि दान किया रक्त कुछ ही दिनों में फिर से शरीर में बन जाता है। रक्तदान करने से आदमी खुद भी कई खतरनाक बीमारियों से अपना बचाव कर पाता है। उन्होंने कहा कि थैलीसिमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज का रक्त बार बार बदलना पड़ता है ऐसे में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की कमी को पूरा करने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहता है। कपिल ने कहा कि हमें अपने खुशी के अवसरों पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस रक्तदान शिविर में गगन सिंगला, वैभव सिंगला, ड़ा. सुरेश सैनी, रोहित जिंदल, राकेश गर्ग, विपिन लूथरा, हिंमाशु भाटिया, हिंमाशु जिंदल, नितिन गांधी, अमित सिंगला, नरेश गुप्ता,संजीव मलिक, चिराग मेहता, पुलकित वर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश ड़ंग,विकास चोपड़ा, सतबीर चहल, श्रवण कुमार, रोहित बतरा, अविनाश सचदेवा, प्रदीप गोयल सहित कई अन्य मौजूद रहे।