22 दिसंबर को इंद्री में पहुंचेगी बदलाव यात्रा – वर्मा

11

इन्द्री (विजय कांबोज  )
हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बदलाव यात्रा को लेकर आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल वर्मा बताया की इंद्री में 22 दिसम्बर को बदलाव यात्रा पहुंचेगी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी। यात्रा का जोरदार स्वागत किया जायेगा। यह यात्रा उधम सिंह चौक से होती हुई मैन बाजार में जाएगी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की राजनीति में और जनता के हितों की लिए बनाए गए नीतियों में बदलाव होगा और जनता को फायदा पहुंचाने पर काम किया जाएगा। अनिल वर्मा ने कहा की अभी तक जिस जिस विधानसभा में बदलाव यात्रा गुजरी है वहां जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिला है। यह प्यार वोट बैंक में भी तब्दील होगा और हरियाणा में केजरीवाल की सरकार सत्ता में आएगी। आम आदमी पार्टी जनता से जो वादे करती है उनको पूरा करके दिखाती है। जबकि भाजपा सरकार में हमेशा जुमलेबाजी की पार्टी है। बदलाव यात्रा से हरियाणा की राजनीति और जनता हित के लिए होगा बदलाव आप पार्टी दिल्ली में जनता को बिजली,पानी,स्वास्थ फ्री देने के बावजूद भी कई फायदा दे रही है जो सरकार से वायदे किये वो पूरे किए हरियाणा में हर तरह का क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा हैमर्डर,गैंगरेप,डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ा रेप की कैप्टिल बना हरियाणा शिक्षा व्यवस्था हरियाणा में हुई बेकार।