नेत्र रोग जांच शिविर में 200 मरीजों को जांचा गया मरीजों को दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गई

6

कैप्शन-नेत्र विशेषज्ञ ड़ा. स्तुति गर्ग नेत्र जांच करते हुए
नेत्र रोग जांच शिविर में 200 मरीजों को जांचा गया
मरीजों को दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गई
विजय कम्बोज इन्द्री                                                                                                                          इन्द्री के सरस्वती विद्या मंदिर, अर्पणा हस्पताल मधुबन व निफा के सहयोग से संत शिरोमणि गुरू रविदास मंदिर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 200 मरीजों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई तथा 15 मरीजों को आप्रेशन के लिए अर्पणा हस्पताल ले जाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए सरस्वती स्कूल के संचालक कृष्ण चौधरी, निफा के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा, निफा के आजीवन सदस्य ड़ा. सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि आज का यह नेत्र जांच शिविर बहुत कामयाब रहा जिसमें सभी आयु वर्ग के मरीजों ने अपने नेत्र जांच करवाई है। इस शिविर में मरीजों को दवाईयां भी नि:शुल्क दी गई है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे शिविरों को आयोजन भविष्य में ही होता रहे। हमारा अगला मिशन एक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का है। प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा ने बताया कि निफा द्वारा समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्यो को किया जाता है। पौधारोपण, रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता करना व समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों के बारे में जनता को जागरूक करना जैसे कामों को निफा द्वारा किया जाता रहता है। अर्पणा हस्पताल की नेत्र विशेषज्ञ ड़ा. स्तुति गर्ग ने बताया कि हमें अपनी आंखों की जांच करवाने में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। नियमित रूप से आंखों की जांच करवाते रहना चाहिए।  उन्होंने कहा कि आज के शिविर में लगभग 15 मरीजों को आप्रेशन के लिए अर्पणा हस्पताल रैफर किया गया है। इन मरीजों का आप्रेशन नि:शुल्क किया जाएगा। उन्होंनेे सचेत करने हुए कहा कि हमें मोबाईल का कम से कम प्रयोग करना चाहिए।ं आंखों को गंदे हाथ नहीं लगाने चाहिए ओर खानपान सही रखना चाहिए। इस मौके पर निफा इन्द्री के अध्यक्ष शिव शर्मा, अरूण शर्मा, नीरू सहित कई अन्य मौजूद रहे।