1 फरवरी रविवार को गांव मुरादगढ़ में लगाया जाएगा विशाल रक्तदान शिविर

2

इन्द्री विजय कांबोज।।
उपमंड़ल के गांव मुरादगढ़ के शहीद उधम सिंह पैलेस में 1 फरवरी दिन रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर महिला पंतजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व समस्त गांववासियों के सहयोग से लगाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए योग प्रशिक्षक बलराज कांबोज ने बताया कि जरूरतमंदों को रक्त की कमी ना आने पाए इसके लिए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना एक पुनीत कार्य है जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है। हमें अपने खुशी के मौकों पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। आप सब से अपील है कि इस रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेकर पुण्य के भागी बने।