विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में सोना का मुकुट भगवान राम को समर्पित करेंगे
हिन्दू राष्ट्र के लिए मोदी को तीसरी बार 2014 व 2019 से भी भी हिन्दू बड़ा बहुमत दें, अमित शाह खालिस्तानी मुहिम चलाने वालों के खिलाफ लोकसभा में टाडा जैसा कानून लेकर आएं, गैंगस्टरों के खिलाफ भी सख्त कानून बने
सुखदेव गोगामेडी की हत्या की एनआईए जांच करे, विश्व हिन्दू तख्त के अमीर चंद शर्मा करनाल के प्रधान नियुक्त, करनाल आगमन पर सैंकड़ो तख्त के सदस्यों ने शांडिल्य का स्वागत किया
करनाल विजय कांबोज।। भारत को यदि हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो 100 करोड़ हिन्दुओ को एक एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट देने के लिए गंगा जल उठाकर संकल्प लेना होगा । उपरोक्त शब्द विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एव एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने करनाल विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। करनाल आगमन पर विश्व हिन्दू तख्त के प्रदेश महासचिव एव सोनीपत, करनाल व रोहतक के प्रभारी आचार्य आशीष शर्मा, प्रदेश अध्य्क्ष पंकज कपूर,अमीर चंद, संजीव, मदन भारद्वाज,गौरव बत्रा सहित सैंकड़ो लोगो ने जोरदार स्वागत किया। शांडिल्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश व राजस्थान में बीजेपी की जीत नही बलिक संत सिपाही व भारत माँ के लाल नरेंद्र मोदी की जीत है। विश्व हिन्दू तख्त ने कहा चाहे 370 हो या राम मंदिर ,तीन तलाक का वायदा सब मोदी सरकार ने पूरे किए और मोदी ही इस राष्ट्र को हिन्दू राष्ट्र बना सकते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव जिसकी कभी भी घोषणा हो सकती है उस चुनाव में हिन्दू एक होकर चाहे वो अंबानी हो या अडानी टाटा हो या बिरला, गरीब हो या अमीर, सबको वोट डालने के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में घर से निकलना होगा तब मोदी हिन्दू राष्ट्र बना सकते हैं।

विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि मुसलमान कहीं वोट दे कोई दिक्कत नही लेकिन भारत के हिन्दुओ को मोदी को तीसरी बार 2014 व 2019 से भी बड़ा बहुमत देना है ताकि देश मे राम राज आ सके। शांडिल्य ने मोदी को देश का संत सिपाही बताया और कहा करोना आने पर संत बन देश की सुरक्षा बन वेक्सीन बनाई और सिपाही बन पाक पर सजिर्कल स्ट्राइक की जो देश के लिए गर्व की बात है आज मोदी ने भारत का कद विश्व मे ऊंचा कर दिया और जहां भी विश्व मे सनातनी बैठा है उसे मोदी पर गर्व है। वही शांडिल्य ने कहा कि खालिस्तान मुहिम चलाने वालों के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह को पोटा जैसा कानून लाना होगा क्योंकि खालिस्तानी मुहिम के पीछे पाक की आई एस आई व पाक के आतंकी संगठन व बब्बर खालसा के आतंकवादी संगठन भी खालिस्तानी मुहिम का हिस्सा है और जिस तरह हिमाचल देव भूमि में 100 करोड़ हिन्दुओ की आस्था का प्रतीक चिंतपूर्णी देवी मंदिर के आसपास खालिस्तान जिंदाबाद,जरनैल सिंह भिंडरावाला जिंदाबाद व हिमाचल बनेगा खालिस्तान के नारे लिखे जो देश मे दहशत फैलाने की साजिश है जिस मुहिम के खिलाफ़ मोदी शाह की जोड़ी सख्त कानून लाये ओर खालिस्तान व आतंकवादी भिंडरवाला जिसने दरबार साहिब की पवित्रता भंग की ,अवैध हथियार इक्कट्ठे किये व सेना के 90 जवान व पंजाब पुलिस के जवानों सहित निर्दोष हिंदुओं को मौत के घाट उतारा उस भिंडरावाला के साहित्य का प्रचार करने वालो पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज हो और गुरुघरो से जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीरे हटाई जाए जब 10वे गुरु ने गुरुग्रंथ साहिब को सबसे ऊपर कह दिया फिर भिंडरावाला के चित्र गुरद्वारों के मुख्य द्वार पर क्यों लग रहे।इस पर शाह कानून बनाये ओर विश्व हिन्दू तख्त खालिस्तानी मुहिम व भिंडरावाला के साहित्य के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। विश्व ही हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज इस संकल्प के साथ देशवाशियो को आगे बढ़ना होगा देश की रक्षा करना सीखो ,जीना है तो मरना सीखो। वही शांडिल्य ने कहा वो मोदी के साथ हैं और 2014 व 2019 की तरह 2024 में मोदी का पूरे देश मे प्रचार करेंगे।
Post Views: 86