स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मानित

128

बराड़ा, (जयबीर राणा थंबड)। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे भारत में आजादी का जश्न बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बराड़ा के उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में सोनीपत के विधायक निखिल मदान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और झंडा फहराकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया और अपना कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार नीरज अग्रवाल, मनीष भारद्वाज, जयबीर सिंह राणा ओर देवेन्द्र राय को पत्रकारिता एवं समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एसडीएम सतेंद्र सिवाच, तहसीलदार बेनीवाल, नायब तहसीलदार गीता राम, बीडीओ सुशील मंगल, जे ई ललित कौशल, ग्राम सचिव अनुज राणा,एस एच ओ प्रमोद राणा, चौकी इंचार्ज विश्व बंधु, मंडल अध्यक्ष डिंपल राणा, रिंकू मचल, गुलशन डाबर, तुषार अग्रवाल, संजीव पाल, मोनिका कालड़ा,सतप्रकाश बिंजलपुर, बलदेव सैनी, लक्की पाहवा, पूरन सिंह, बलजीत सिंह आदि कईं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।