सर्व विद्या पब्लिक स्कूल में हुए नृत्यांगना वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरी अपनी कला

45

600 स्कूली बच्चों ने भाग लेकर दी अपनी प्रस्तुतियां, आप्रेशन सिंदूर प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा
इन्द्री विजय कांबोज ।।
सर्व विद्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव नृत्यांगना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक समिति में से डा. मीनाक्षी कांबोज व श्रीमती ज्योति मेहता द्वारा दीप प्रज्वल्लित व सरस्वती वंदना कर किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा ज़ुबां डांस, हरियाणावी नृत्य,पंजाबी गिद्दा ,राजस्थानी,ट्राइबल, सोशल मीडिया द ट्रिब्यन टू धर्मेंद्र जैसे अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे सभी ने खूब सराहा।

स्कूल के 17 वें वार्षिक कार्यक्रम में पहलगाम में हुई घटना को याद करते हुए आप्रेशन सिंदूर के नाम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें यह बताया गया कि किस प्रकार कश्मीर पर आतंकवादियों का हमला हुआ और उस हमले में अनेक बेकसूर लोगों की जान चली गई। इस घटना पर विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर पिछले वर्ष में एकैडमिक रूप पर अपना अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व सीबीएसई दसवीं व बारहवीं बोर्ड की कक्षा में भी मेरिट में रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रबंधक समिति के राजीव मेहता ने कहा कि यह विद्यार्थी जो बोर्ड की कक्षाओं में अच्छे अंक लेकर आते हैं वास्तव में यह हमारा गौरव है। ये अपना ही नहीं बल्कि अपने अध्यापकगण, विद्यालय व अभिभावकगण का नाम भी रोशन करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय में आज क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया जा रहा है। पिछले ही वर्ष विद्यालय में शूटिंग रेंज का प्रारंभ हुआ था जिसमें विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए अनेक स्थानों पर पुरस्कार भी प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नए साल में बास्केटबॉल ऐकेडमी की भी शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों का सामाजिक, सांस्कृतिक व शारीरिक विकास करना है। विद्यालय प्रधानाचार्य शालू शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचें अभिभावक गणों का स्वागत व धन्यवाद किया। उप प्रधानाचार्य नितिन शर्मा ने इस पूरे कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए हर एक सहयोगी को धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रबंधक समिति नरेश कंबोज, डॉक्टर मीनाक्षी कंबोज,राजीव मेहता, ज्योति मेहता व अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे विद्यार्थियों व एकैडमिक रूप से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ सदस्य दिलप्रीत, वरुण, कुसुम ,ज्योति,पूनम व महावीर आदि का विशेष योगदान रहा ।