कई वर्षों से लगातार लोगों की सेवा में जुटे
बराड़ा(जयबीर राणा थंबड)
बराड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर बराड़ा में सरगर्मियां काफी तेेज हो गई हैं। ऐसे में चेयरमैन पद के लिए बराड़ा के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. कुलदीप शर्मा सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इसके पीछे लोगों के बीच में उनका लगातार बने रहना है। उल्लेखनीय है कि डॉ. कुलदीप शर्मा बराड़ा के लोगों को ना केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं बल्कि लोगों की अनेक समस्याओं को सुलझाने में भी आगे हैं। डॉ. कुलदीप शर्मा का कहना है कि वह बराड़ा के लोगों के लिए समय-समय पर आंखों की फ्री कैंप और हेल्थ चेकअप कैंप लगाकर यहां के लोगों की सेवा कर रहे हैं। अब तक वह कई लोगों की आंखों में फ्री लैंस डलवा चुके हैं। डॉ. कुलदीप शर्मा का कहना है कि वह यह सेवाएं निजीहित में नहीं बल्कि समाजहित में कर रहे हैं। इन सेवाओं का मकसद केवल राजनीतिक फायदा लेना नहीं बल्कि वह वास्तव में लोगों को फ्री स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं। यही नहीं बराड़ा रेलवे स्टेशन के पास अंडब्रिज में पानी आने पर डॉ. कुलदीप शर्मा के प्रयासों से पानी निकालकर लोगों को राहत दिलाई गई। पिछले दिनों सिंहपुरा मोहल्ला में दहियामाजरा को जाने वाली सड़क को उखाड़ा गया था और यहां बारिश के कारण काफी पानी जमा हो गया। जिससे यहां किचड़ बन गया और लोगों को गुजरने में असुविधा हुुई। उस समय डॉ. कुलदीप शर्मा ने यहां से पानी निकलवाकर लोगों को राहत दिलाने का काम किया। डॉ. कुलदीप शर्मा ने जरूरतमंद बच्चों के साथ नववर्ष बनाया, जिससे उनकी छवि लोगों में काफी पसंद की जा रही है। कुलदीप शर्मा का कहना है कि चेयरमैन पद का चुनाव भी वह लोगों के हित में लड़ रहे हैं। यदि यहां की जनता उनपर भरोसा जताती है तो बराड़ा की दशा बदलकर रख देंगे।