प्रदीप कांबोज व अमित खेड़ा ने सभी मंडलाध्यक्षों को दी बधाई
इन्द्री विजय कांबोज।।
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप कांबोज व पूर्व गढ़ीबीरबल मंड़लाध्यक्ष अमित खेड़ा ने इन्द्री विधानसभा के चारों नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्षों को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि सभी नवनियुक्त मड़ंलाध्यक्ष अपनी जिम्मेवारी का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेगें ओर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगें। उन्होंने सभी नवनियुक्त मंड़लाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि कल शाम को इन्द्री विधानसभा के चारों मंड़लों के अध्यक्षों का चुनाव हुआ जिसमें इन्द्री मंड़ल से विजय कश्यप, गढ़ी बीरबल मंड़ल से संजय कांबोज, कुंजपुरा मंड़ल से अनिल दनियालपुर व संगोहा मंड़ल से राममेहर शर्मा को मनोनित किया गया है। भाजपा नेता प्रदीप कांबोज व अमित कांबोज ने कहा कि हरियाणा में सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को करवाया जा रहा है। हर विधानसभा में समान रूप से विकास के काम हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार की कार्यशैली से पूरी तरह से संतुष्ट है। हर वर्ग को साथ लेकर विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकत्र्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज विश्व के अग्रणी विकासशील देशों की श्रेणी में पहुंच गया है।