संजीव गोयल बने व्यापार प्रकोष्ठ इन्द्री के मंड़ल अध्यक्ष

27

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा आलाकमान के नेताओं को आभार जताया
इन्द्री विजय कांबोज।।
भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल, सह संयोजक सौरव चौधरी तथा जिला संयोजक शीशपाल गुप्ता ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए करनाल लोकसभा के विभिन्न व्यापार मंड़ल अध्यक्षों की नियुक्तियां की जिसमें इन्द्री के समाजसेवी व उद्योगपति संजीव गोयल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के इन्द्री मंड़ल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। अपनी इस नियुक्ति के लिए संजीव गोयल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा आलाकमान के सभी नेताओं का आभार जताया ओर भरोसा दिलाया कि उन्हें जो यह नई जिम्मेवारी सौंपी गई है उसको वो पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाऐगें। वहीं अध्यक्ष संजीव गोयल ने अपनी कार्यकारिणी में बालकृष्ण लांबा, समय सिंह कांबोज व मुकेश मंगला का उपाध्यक्ष, जगदीश चन्द्र गोयल को प्रवक्ता, रामेश्वर बैरागी व एड़वोकेट प्रंशात कांबोज को सह प्रवक्ता, रमनदीप बंसल को मीडिय़ा प्रभारी, संजय मित्तल को सह मीडिय़ा प्रभारी, मुकुल कांबोज को आईटी प्रभारी व सुभाष जिंदल, दीपक शर्मा, परविन्द्र कुमार, एड़वोकेट राजेश गुप्ता, सुरेन्द्र भाटिया, संजीव कुमार गर्ग, पवन कुमार गर्ग व हर्षित मिढ़ा को कार्यकारी मैंबर बनाया है।