श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चलाया सफाई अभियान

21

प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान से की प्रदेश स्तरीय शुरूआत
बराड़ा,(जयबीर राणा थंबड)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने रविवार को श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान सिरसगढ़ में माथा टेका और सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्र्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया भी मौजूद रही। नायब सैनी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों एंव अन्य पूजा घरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान में सफाई अभियान के साथ प्रदेश में इस सफाई अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंनें गुुरघर में संत मनदीप दास जी से भी आशीर्वाद लिया। संत मनदीप दास ने नायब सैनी व अन्य को सिरोपा देकर सम्मानित किया। नायब सिंह सैनी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम विराजमान होने जा रहें हैं। इसके लिए देश के सभी मंन्दिरों में व अन्य पूजा घरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए कार्यकत्र्ताओं के साथ-साथ अन्य को जिम्मेवारी भी सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों का सपना साकार हो रहा है और 22 जनवरी को बड़े जोश व उत्साह के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है जिसे लेकर सभी उत्साह व खुशी का माहौल हैं। इसके बाद नायब सैनी ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में भी माथा टेका।
निमंत्रण को अस्वीकार करना दुर्भाग्यपूर्ण
नायब सैनी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी को निमंत्रण दिया जा रहा है। श्रीराम मंदिर दुनिया में आस्था का केन्द्र है। मंदिर की कमेटी ने कांग्रेस को निमंत्रण दिया, लेकिन कांग्रेस द्वारा निमंत्रण को अस्वीकार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर धार्मिक संस्कृति का संरक्षण करना चाहिए। कांग्रेस विशेष व्यक्ति के साथ इसे जोड़कर दुष्प्रचार कर रही है। जबकि कांग्रेस ने सत्ता के दौरान यूपीए सरकार के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दिया था कि ना रामसेतू है और राम काल्पनिक है। जब राम मंदिर को लेकर फैसला आना था तो कांग्रेस के लोग चीफ जस्टिस के सामने 56 वकीलों के साथ पहुंचे थे और कहा था कि राम मंदिर पर फैसला मत सुनाना वरना देश में अलग तरह का वातावरण पैदा हो जाएगा।
यह रहे मौजृद
इस अवसर पर नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, सत प्रकाश बिंजलपुर, जसविन्द्र सिंह सोहाता, पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, अशोक जैन, डिंपल राणा, बाबर खान,रिचा पाहवा, हनी पाहवा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश बतोरा,लक्की पाहवा
सरपंच रामकरण, बलविंदर सिंह होली, रिंकू मचल व प्रवीण कुमार अलावलपुर, रामनाथ सिरसगढ़, रोशन लाल अलावलपुर, रवि सीवनपमाजरा समेत अन्य लोग मौजूद थे।