विद्यार्थी अपने जीवन में सफल होने व लक्ष्य प्राप्ति के लिये आवश्यक 10 मंत्र अपनाए – प्रितपाल सिंह पन्नू

54
मेरे सपनों का भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
इन्द्री विजय कांबोज ।। निफा के संस्थापक प्रितपाल सिंह पन्नू आज राजकीय माध्यमिक स्कूल जोहडमाजरा में आयोजित 26 नवम्बर से 26 जनवरी देश की बात कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर मेरे सपनों का भारत विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को मोमैंटों व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेरे सपनों का भारत विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को पोस्टर के रूप में उकेर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल 44 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में पहला स्थान रिद्धि ,दूसरा स्थान वंश व तीसरा स्थान अनमोल व ख़ुशी ने प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य वक्त प्रितपाल सिंह पन्नू विद्यार्थियों को सफलता के 10 एस  बताते हुए कहा कि सफलता का कोई भी मंत्र सीखने से पहले सुनने की कला का आना बेहद जरूरी है। जिस व्यक्ति को सुनने की कला नहीं आती उसे कोई भी टीचर या मोटिवेशनल स्पीकर सफल नहीं कर सकता।  उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुनते ही नहीं, कुछ एक कान से सुन कर दूसरे से निकाल देते हैं लेकिन सफल वो ही होते हैं जो सुन कर उस पर चिंतन करते हैं व अच्छी बातों का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी होगी जब देश का हर बच्चा अपने देश, समाज, शैक्षणिक संस्थान व परिवार से वैसा ही प्यार करेगा जैसा वो अपनी सबसे प्रिय वस्तु से करता है। उन्होंने कई कहानियां व प्रेरणादायक किस्से सुनाकर विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने व कैसे कोई भी बच्चाआर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी देश व विदेश के उच्च विद्यालयों में अपनी शिक्षा, स्किल व समाज के प्रति अतिरिक्त प्रयासों से फ्री में पढ़ाई कर सकता है के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पन्नु ने विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किए और सफलता की राह पर आने वाली परेशानियों को दूर करने के उपाय भी सुझाये। उन्होंने करनाल के ही कई सफल विद्यार्थियों का उदाहरण दिया जिन्होंने अपने अध्यापकों की बातों को ध्यान से सुना और उन पर अमल किया, जिसके चलते वे सफलता की ऊंचाई तक पहुँच गये। स्कूल के मुख्याध्यापक डा. सुरेंद ्रदत्त शर्मा ने निफा द्वारा करनाल जिला के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज जो बाते उनके विद्यार्थियों को बताई गई हैं वो उनके जीवन में लक्ष्य प्राप्ति में मददगार होगी। उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में निफा के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्रवण शर्मा,जिला सचिव हितेश गुप्ता, शहरी प्रधान मनिंदर सिंह सहित विद्यालय का शिक्षण स्टाफ धर्मेन्द्र चोपड़ा, बाबूराम, प्रदीप कुमार, सुमन बाला, सलोचना देवी, मनीष कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, सरोज बाला उपस्थित रहे।