विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार जनता के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जा रही है

51

इन्द्री विजय कांबोज। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य बहुआयामी है और जहां-जहां यात्रा से संबंधित कार्यक्रम हो रहा है वहीं पर पात्र लाभार्थियों को उनके घर-द्वार पर ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस यात्रा के आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब व पिछड़े व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।
विधायक रामकुमार कश्यप ने इन्द्री उपमंडल के धनोरा जागीर व कलरी जागीर में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को इन योजनाओं के दायरे में लाना है। उन्होंने ने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार जनता के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। विधायक राम कुमार कश्यप ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में युवाओं का आह्वान किया कि वे देश की उन्नति में अपना विशेष योगदान दें, क्योंकि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। युवा वर्ग को अपना कौशल निखार कर विकसित भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र प्रदेश सरकार की ऐसी योजना है जिसके माध्यम से लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उनको घर बैठे ही मिल रहा है।उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर संकल्प लेना है कि वर्ष 2047 तक हमें अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाना है और यह तभी संभव होगा जब हम स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ रहकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सहयोग देंगे उन्होंने बताया कि गांव धनोरा जागीर व कलरी जागीर में दर्जनों परिवारों ने परिवारों ने आयुष्मान योजना के तहत लाभ लिया है इसी प्रकार आज पांच पुरुष एवं महिलाओं की बुढ़ापा पेंशन भी बनाई गई है l उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं को मान सम्मान देने के लिए अनेक योजनाएं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में बेटियों के जन्मदिन पर हुआ पूजन की परंपरा चलाई है इस परंपरा से समाज में लड़कियों के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदलेगा लोगों के इसी दृष्टिकोण के बदलाव के कारण आज देश व प्रदेश में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ हैl
विधायक रामकुमार कश्यप ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित विभागों से योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी स्टॉलों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे विकसित भारत संकल्प यात्रा में आने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दे, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके उपरांत उन्होंने यात्रा में शामिल ग्रामीणों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करें इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी साहब सिंह, थाना प्रभारी अजब सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मपाल शांडिल्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित खेड़ा, ब्लॉक समिति इंद्री की अध्यक्ष उषा रानी, गांव धनोरा की सरपंच कविता सरपंच जनप्रतिनिधि जागीर सिंह व गांव कलरी जागीर के सरपंच दीपक गर्ग, अशोक डाबड़ा मनजीत सिंह बलदेव कुमार सहित दोनों गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेl