लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को करनाल पुलिस ने किया काबू

8

करनाल विजय कांबोज ।।
जिला पुलिस करनाल की सीआईए-1 टीम ने लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा उप-निरीक्षक दशरथ सिंह की अध्यक्षता में की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *गुरदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह, निवासी गोविंद नगर, अमृतसर के रूप में हुई है।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि दिनांक 22 नवंबर 2025 को शाम के समय वह अपनी एक महिला साथी के साथ रामनगर, करनाल क्षेत्र में जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पीछे से आए और मोटरसाइकिल से उतरकर एक व्यक्ति द्वारा उनके आभूषण लूटने का प्रयास किया गया। जब शिकायतकर्ता की साथी महिला ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके पश्चात दोनों अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
महिला की शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-1 टीम द्वारा तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में शामिल आरोपी गुरदीप सिंह को काबू किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।