राष्ट्रीय जागरण मंच ने मनाया धूमधाम से लोहड़ी पर्व

बराडा(जयबीर राणा थंबड)
राज्य में महिला सम्मान एवं कन्या सुरक्षा की भावना को आगे बढ़ते हुए मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल अधोया में राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट द्वारा 7वां
लोहड़ी पर्व कन्याओं के नाम महोत्सव व 8वा राष्ट्रीय स्तरीय जागरूक महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोहड़ी जलाकर किया गया और स्कूली छात्राओं ने गीत प्रस्तुत करके एक शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया मंच की अध्यक्षता स्वामी स्वामी श्री राजेशवरानंद आनंद जी ने
की उन्होंने महाराज जनक एवं श्री राम के आदर्श के अनुरूप महिला एवं बच्चों के विकास पर जोर देने का संदेश दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरदार जसमीत सिंह पंजाब और उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के न्यायिक सदस्य, हरियाणा सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग
अतिरिक्त महाधिवक्ता हरियाणा ने दुल्ला भट्टी से कन्याओं की कन्याओं की रक्षा और मनोकाल में कन्याओं और महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन्होंने कहा कि बेटियां ही समाज को आगे लेकर जा सकती हैं बेटियां समाज का वह हिस्सा है जो एक समाज को प्रगति के शिखर पर लेकर जाता है आज इस लोहड़ी के पर्व ने यह बताया कि हम केवल लड़कों की ही लोहड़ी नहीं मानते लड़कियों की लोहड़ी भी मनाई जाती है इस लोहड़ी ने लड़के और लड़कियों के अंतर को खत्म किया है। वशिष्ठ तिथि के तौर पर डॉक्टर एसपी त्रिपाठी ने बताया कि व्यवहार मनुष्य के जीवन में क्यों आवश्यक है और उसे वैज्ञानिक सिद्धांत मानते हुए बड़ी ईमानदार और श्रद्धा से मनाया जाना चाहिए हमारे देश में मातृशक्ति के कारण त्योहार
का आनंद होता है इसे सीखते रहना चाहिए इस दौरान क्षेत्र में अच्छे कार्यक्रम के साधुवाद दिया। इस दौरान कार्यक्रम में 71उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं और 200 नव जन्मी बच्ची के परिवार वालों को बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दोरान
राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के संस्थापक अमरिंदर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतास राणा, नवदीप शर्मा,
कुलराज शर्मा संजय बंसल, हरजीत सिंह, गेमल दहिया , नवदीप शर्मा, डा. कुलदीप शर्मा, डा.संदीप कोशिक,कुलराज शर्मा, विजय छाबड़ा, विजय शर्मा, राकेश शर्मा, इंद्रपाल सिंह, तृप्ता भारद्वाज, रेनू शर्मा, निशा बत्रा,साहिल राणा, प्रभजोत सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!