राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को अल्बेंडाजोल टैबलेट वितरित की, वहीं पोस्टर मेकिंग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

116
पिहोवा, 26अगस्त(यज्ञदत्त शास्त्री):     राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण दिवस महोत्सव समिति एवं यूथ रेड क्रॉस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को अल्बेंडाजोल टैबलेट वितरित की गई। इस अवसर पर जागरूकता के लिए पोस्टर भी तैयार किए गए । कार्यक्रम में एएनएम कैलाश तथा आशा वर्कर जोगिंदर कौर द्वारा विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित की गई। कॉलेज में आयोजित द्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत एंटी-ड्रग कमेटी द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करते हुए ऐसे पोस्टर बनाए जिनमें सृजनात्मकता, भावना और मेहनत का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में प्रो रवि कुमार, प्रो अनिल कुमार तथा डॉ. किरण गर्ग ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।