राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ स्कूल की निगरानी व मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

4

लाडवा, 21 मार्च(नरेश गर्ग): लाडवा के राजकीय आदर्श सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा स्कूल की निगरानी व मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 6 से 10 तक के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के रासायनिक विज्ञान के असिस्टेंट  प्रोफेसर डा. अमित कुमार ने संसाधन व्यक्ति की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने के लिए व्यावहारिक विज्ञान के द्वारा प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भिन्न भिन्न साइंस से संबंधित गतिविधियां की और उनका निरीक्षण किया। प्रवक्ता इतिहास सर्वजित सिंह द्वारा बच्चों को दैनिक जीवन के क्रियाकलापों के द्वारा विज्ञान के प्रति प्रेरित किया। डा. वर्षा समधियां प्रवक्ता रसायन विज्ञान शालिनी प्रवक्ता जीव विज्ञान द्वारा विज्ञान की गतिविधियां करवाई गई। मौके पर प्रवीन, पूनम, प्रकाश, कविता आदि मौजूद थे।