इन्द्री विजय कांबोज।।
इन्द्री बार एसोसिएशन के चुनावों में वरिष्ठ अधिवक्ता रणबीर सिंह ढांडा नए प्रधान चुने गए है। उन्होंने कुल 86 वोट हासिल किए। यह जानकारी एसोसिएशन के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि चुनावों परिणामों में वकील अनिल शर्मा उपप्रधान, वकील नवीन कांबोज सचिव,वकील राजेश कुमार सैनी ज्वांईट सचिव व वकील सतनाम सिंह खंजाची चुने गए है। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं ड़ालकर स्वागत किया गया।