स्त्रियों के 16 श्रृंगार का है वैज्ञानिक महत्व -डॉ दीपिका
करनाल विजय कांबोज।। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समित्ति एवम आयुष विभाग करनाल के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर कनिका पब्लिक स्कूल करनाल में चल रहा है। शिविर के 10वें दिन भारत स्वाभिमान न्यास करनाल के जिला अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा ने शिविर का शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ किया। योग्गिंग् जॉगिंग के हल्के फुल्के अभ्यास, सूर्यनमस्कार एवम खड़े होकर किये जाने वाले नियमित योगासनों के पश्चात बैठकर किये जाने वाले सी-1 से सी-7 सरवाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या से बचाव के विशेष अभ्यास करवाये। उत्तकट आसन,अर्द्ध चक्र आसन आदि आसनों का अभ्यास सिखाया गया। प्राणायाम सत्र में भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य, त्रिबंध, अनुलोम विलोम, उज्जायी एवम भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि ये सभी आसन और प्राणायाम पेट के सभी अंगों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने बताया कि सूर्यनमस्कार पूर्ण व्यायाम है जिसका नियमित अभ्यास मानव शरीर के सम्पूर्ण संस्थानों को आरोग्य एवम शक्ति प्रदान करता है। अंगिरा गुरुकुल मल्टी थेरेपी सेंटर करनाल की फाउंडर तथा संचालिका डॉ दीपिका ने मुद्रा विज्ञान, एक्यूप्रेशर एवम सोलह श्रृंगार पर विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि दोनों हाथों की उंगलियों के टिप्स को पैन के पीछे वाले भाग से या उंगलियों के टिप्स को परस्पर पर मिलाकर प्रेस करने से आधे सिर का दर्द तथा नासिका के दोनों ओर जमे हुए म्यूकस से छुटकारा मिल सकता है। सर्दियों में ज़ुकाम जैसे रोग से बिना किसी दवाई के आराम मिल सकता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सोलह श्रृंगार अवश्य करने चाहिए। जैसे सिंदूर भरना, बिंदी लगाना आदि मस्तिष्क को तरोताज़ा एवम रक्तचाप संतुलन रखने में सहायक है। वरिस्ठ यॉग शिक्षिका सुनीता नरवाल ने भजन के साथ तालिवादन का अभ्यास करवाया। 22 जनवरी की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के प्रति सभी साद्धक साधिकाओं ने आपस मे बधाई गीत गाये एवम खुशियां मनाई । राम मंदिर प्राण प्रतिस्ठा पर पंजाबी गीत *आओ रल मिल देवो बधाइयां राम दा मन्दर बन्न चल्या* ने खूब तालियां बटोरी। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने नियमित योगाभ्यास तथा ध्यान करने की सलाह दी। महिला जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती राज अरोड़ा ने बताया कि इस सहयोग शिक्षक शिविर में 35 योग साधिकाएं भाग ले रही हैं जिनमें अधिकतर कनिका पब्लिक स्कूल की अध्यापिकाएं हैं।
इस अवसर पर सोमनाथ अरोड़ा, डॉ अमित पुंज, श्रीमती राज अरोड़ा, जसप्रीत अरोड़ा, सुनील, वीना,, सुमन, सोनम, मुनेश, पूनम, उर्मिला पांचाल, ईशा, कुसुम, सोनिया , गीतू, कोमल, खुश्बू, आर्यन, बबिता इत्यादि उपस्थित रहे।









