विधायक रामकुमार कश्यप ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लिया आर्शीवाद
इंद्री विजय कांबोज।। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने मंगलवार को इंद्री में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आर्शीवाद लिया । इस अवसर पर उन्होंने समाज को सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विधायक रामकुमार कश्यप ने अपने संबोधन मे कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी आदि कवि थे और भारतीय संस्कृति में उनका अविस्मरणीय योगदान है। महर्षि वाल्मीकि ने ही महान महाकाव्य रामायण का निर्माण किया, जिसके माध्यम से हमें भगवान श्रीराम के संपूर्ण जीवन और उनके आदर्शों के बारे में जानकारी मिलती है। 
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं हमें सदैव सत्य, सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। महर्षि वाल्मीकि जी ने मानवता को रामायण जैसा पवित्र, प्रेरणादायक और जीवन मार्गदर्शक ग्रंथ प्रदान किया, जो आज भी सत्य, धर्म और मर्यादा का अमूल्य प्रतीक है। यह अमर ग्रंथ युगों-युगों तक संपूर्ण मानवता का पथ प्रदर्शन करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें प्रेम, त्याग, और धर्मपरायणता का मार्ग दिखाती हैं। हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए और समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे और एक सभ्य, मर्यादित एवं धर्मनिष्ठ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर चेयरमेन दीपक सैनी, चेयरमेन महेंद्र प्रेमी, मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, राममेहर शर्मा, पंकज,अनिल दनियालपुर, रमन सैनी, नरेश प्रजापति, सुखवीर बलडी, पार्षद सेठ पाल वर्मा, अनुज गर्ग, संजय बदरपुर, राममूर्ति वाल्मीकि, रजत वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।









