इन्द्री विजय कांबोज ।। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मोटे अनाज से संबंधित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्याना की 11वीं व 12वीं कक्षा के लगभग 300 छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट निकाला गया। इस मौके पर खंड कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डॉ. सचिन काम्बोज ने बच्चों को मोटे अनाज के बारे विस्तार से जानकारी दी।
खंड कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डॉ. सचिन काम्बोज ने मोटे अनाज के बारे जानकारी देते हुए बताया कि भोजन में मोटे अनाज का प्रयोग करने से अधिक मात्रा में विटामिन एवं पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज में लौह लवण से भरपूर होता है इसलिए शरीर में यह खून की कमी को दूर करने में सहायता करता है और वहीं शरीर की हड्डियों को मजबूती देने के लिए अच्छी मात्रा में कैल्शियम भी अधिक होती है। उन्होंने बताया कि हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ पाचन क्रिया मजबूत होती है। मोटा अनाज का भोजन में प्रयोग करने से डायबिटीज रोगियों भी बहुत लाभ मिलता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मोटे अनाज के प्रयोग विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कृषि पर्यवेक्षक मोहित कुमार, स्कूल के अध्यापक डॉ. सुभाष चन्द, अरूण कुमार, बलराज, संदीप कुमार सहित अन्य अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी उपस्थित रही।

Post Views: 79