इन्द्री विजय कांबोज।।
बीजेपी के युवा नेता प्रदीप कांबोज ने आज अपने फार्म हाउस पर प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई ओर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि कल ही प्रदीप कांबोज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में आप पार्टी को छोडक़र बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। अपने फार्म हाउस पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए प्रदीप कांबोज ने कहा कि नायब सिंह सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाकर एक इतिहास रचा गया है। प्रदेश में ओबीसी समाज को इतना बड़ा प्रतिनिधित्व देना एक बहुत बड़ी बात है ओर यह केवल भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ही संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शीर्ष पार्टी नेतृत्व के आदेश पर बिना किसी विरोध के अपने पद का त्याग कर देना एक बहुत बड़ी बात है। बिना किसी मतभेद के बीजेपी ने प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव कर दिया है। प्रदीप कांबोज ने कहा कि बीजेपी में परिवारवाद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है ओर छोटे से छोटे कार्यकत्र्ता को भी पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जेजेपी द्वारा लोकसभा की सीटों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था जबकि प्रदेश की सभी सीटों पर बीजेपी पूर्ण बहुमत से अपने अकेले दम पर विजयी होगी। उन्होंने कहा कि इनैलों व जेजेपी जातपात की राजनीति करते है जबकि बीजेपी पूरे देश के लोगों को अपना परिवार मानती है। सैनी समाज के ओमप्रकाश सैनी ने नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया ओर कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में बीजेपी का जनाधार बढ़ेगा ओर आने वाले चुनावों में इसके सकारात्मक परिणाम मिलेगें।