बाल्मीकि जी का जीवन हमें सच्चाई ओर ईमानदारी के पद पर चलने का संदेश देता है-प्रिसीपल अनु कांबोज

189

दून पब्लिक स्कूल में जंयती पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इन्द्री  विजय कांबोज।। दून पब्लिक स्कूल मुखाला में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर आधारित कविताएं, भजन और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रधानाचार्या अनु काम्बोज ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन यह सिखाता है कि आत्म-विश्वास, परिश्रम और सत्कर्मों के द्वारा कोई भी व्यक्ति महानता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अध्यापक सुखदेव शर्मा और रवीन्द्र शर्मा ने भी विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों और उनके योगदान के बारे में बताया तथा उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक भजन ने वातावरण को भक्ति और श्रद्धा से भर दिया। प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें सदैव अपने कर्मों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।