प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में बीेजेपी तीसरी बार पूर्ण बहुमत से विजयी होगी-महिन्द्र तोमर

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नियुक्ति पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई
इन्द्री इन्द्री विजय काम्बोज ||
श्री बालाजी धाम रामगढ़ के संचालक भक्त महिन्द्र पाल तोमर ने अपने पैतृक आवास स्थान गांव रामगढ़ में सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर भक्त महिन्द्र तोमर ने बताया कि वो कल रोहतक में स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को बधाई के साथ-साथ विजय श्री रूपक हनुमान जी का सोंटा (गद्दा) भेंट करके आए है। उन्होंने बताया कि चूंकि नायब सिंह सैनी हमारे धार्मिक बालाजी संगठन के पुराने सदस्य है और पिछले 15 सालों से हमारी संस्था में छपरा धाम व रजपुरा धाम जो कि उनकी विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ जिला अम्बाला में स्थित है में होने वाले प्रत्येक धार्मिक उत्सव में अवश्य शामिल होते है। वो भगवान को मानने वाले और धर्म-कर्म में पूर्ण विश्वास रखते है। तोमर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में बिना किसी अहंकार विकार के पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किया ओर उनकी सच्ची नेक निष्ठा,कुशल कार्यशैली, पार्टी के प्रति समर्पण भाव और मधुर व्यवहार के कारण ही बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। भाजपा नेता भक्त महिन्द्र तोमर ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी सभी मोर्चा प्रकोष्ठों, विंगों के नए पुराने नेताओं कार्यकर्ताओं यहां तक की पन्ना प्रमुखों का भी मान सम्मान करते है और करते रहेगें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।  इस मौके पर भक्त तोमर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और सरकार द्वारा 9 साल में हुऐ जनहित के कार्यों को प्रत्येक बूथ तक एवं घर-घर प्रचार प्रसार में जुट जाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!