पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा एक, जीवन अनेक अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

12

इंद्री विजय कांबोज।।
हरियाली युवा संगठन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। गांव गांधी नगर में हरियाली युवा संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा एक, जीवन अनेक अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की अध्यक्षता संगठन पदाधिकारी नीरू देवी व सुरज बुटानखेड़ी ने की। कार्यक्रम में सरपंच प्रदीप चौहान व स्वच्छ भारत मिशन खण्ड समन्वयक ब्रह्मजीत ने मुख्य अतिथि बतौर शिरकत की
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का कोई आधार नहीं है। पेड़ पौधे हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा मानसून को लाने में भी पेड़ पौधों का काफी महत्व है उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण करना आति आवश्यक हो गया है। हमारा पर्यावरण दूषित हो चुका है। दूषित पर्यावरण के कारण अनेक प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। इन बीमारियों से बचने का केवल एक ही उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएं।पेड़ हमें छाया, फल, बेशकीमती औषधियां, प्राण, वायु, हरियाली और पक्षियों को आश्रय व भोजन देते हैं।
संगठन अध्यक्ष सूरज बुटानखेड़ी ओर नीरू देवी ने कहा कि संगठन द्वारा पौधा एक जीवन अनेक अभियान के तहत 5000 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने पेड-पौधों की महत्ता बताते हुए कहा कि पौधे हमें ऑक्सीजन देते है और हमारे द्वारा निसृत कार्बनडाइ ऑक्साइड को अवषोशित करते है जिससे पर्यावरण संतुलन बनता है। इसी पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए सभी को अत्याधिक पौधें लगाने चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने औषधीय और फलदार पौधों की उपयोगिता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को कहा कि यदि प्रति व्यक्ति एक एक पौधे लगाए व उनकी पेड़ के बनने तक देखभाल करे तो ग्लोबल वार्मिंग का दंश झेल रहे भारतवर्ष और पूरे विश्व में एक पूर्ण सुव्यवस्थित पर्यावरणीय शुद्ध वातावरण व्याप्त हो जाएगा और धरती स्वर्ग तुल्य हो जाएगी। इसी कड़ी में हरियाली युवा संगठन द्वारा गत कई वर्षों से पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल ओर बढ़ते तापमान में आक्सीजन की कमी के कारण पर्यावरण की रक्षा का महत्व सबके संज्ञान में आ गया है। इसलिए हमें पौधारोपण आवश्यक करना चाहिए। इस मौके पर संगठन सदस्य कंवर भान, प्रीत कौर,शोभा,अनिल कुमार
,साक्षी,प्रीति ,रीटा,सीमा रानी व गांव के बच्चे मौजूद रहे।