नीरू देवी का हरियाणा से हुआ युवा संगम-III में चयन

15

इन्द्री विजय कांबोज।।

करनाल नगरी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जी आज हम बात कर रहे है। इंद्री खण्ड के गांव जोहड़ माजरा की एक ऐसी ही होनहार बेटी राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी की। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के उच्च शिक्षा मंत्रालय एवं अन्य मंत्रालयों के सम्मिलित प्रयास द्वारा करनाल की राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी का चयन युवा संगम-III में हरियाणा के डेलिगेट्स के रूप में हुआ है। इनका चयन इनोवेशन और इंटरप्रिन्योरशिप के लिए हरियाणा का प्रतिनिधित्व झारखंड राज्य में करने के लिए हुआ है। बता दे कि “युवा संगम” कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की प्रेरणा है। यह कार्यक्रम पर्यटन, परम्परा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क की भावना से किया जा रहा है। राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी ने बताया यह पहल युवाओं के लिए सात दिवसीय एक्सपोजर टूर आयोजित करने पर केंद्रित है। इसमें एक-दूसरे की विरासत, संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपरा, व्यंजनों, भाषाओं, कला, शिल्प, संगीत में डूबकर भारत की विविधता को समझने और पहचानने में सक्षम बनाता है। व्यवसाय और भारतीय होने में एकता और महानता की अंतर्निहित भावना को पहचानने की है। इस चयन पर उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और नेहरू युवा केंद्र करनाल की जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग का आभार व्यक्त किया है।