इंद्री विजय कांबोज।। पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढी बीरबल में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्र सेवा योजना कैंप के पांचवें दिन खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गुरनाम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप से शिरकत की। शिविर में पहुंचने पर कनिका, खुशी, महक, शीतल, सुहानी, पायल, शिवानी, शिवम, प्रिंस, रोहित, वंश, कृष आदि स्वयंसेवकों ने खंड शिक्षा अधिकारी का पुष्प वर्षा करके एवं मीठा मुंह करवा कर स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन में एक स्वयंसेवक के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियां के बारे में बताया उन्होंने स्वयंसेवको को नशे से दूर रहने का दिया संदेश दिया। उन्होंने कहा नशे जैसी समस्या हमारे सामने खडी है, जिस परिवार में नशे की समस्या प्रवेश कर जाती है, उस परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो जाती है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करना कानूनन जुर्म है। नशा व्यक्ति को अपराध की ओर धकेल देता है जिससे पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे नशे जैसी बुराईयों से बच निकलते हैं और वे पढ लिखकर आगे निकल जाते हैं और अपने परिवार का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक बीमारी नहीं है बल्कि महामारी है। नशा करने वाला व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर अपना व अपने परिवार को खत्म कर देता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए विशेष भूमिका निभाने और युवा पीढ़ी में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक संजय कुमार, श्याम लाल, पी टी आई बृजभूषण, मीनाक्षी, कंप्यूटर टीचर देव कश्यप और अनिल आर्य उपस्थित रहे।