नशा एक गंभीर समाजिक बुराई-नीरू देवी

119
 इन्द्री विजय कांबोज।। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्टस (निफा) और भगतसिंह फाउंडेशन की महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष राज्य युवा अवार्डी नीरू देवी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी उनके द्वारा नशा मुक्त हरियाणा अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वो गांव गांव जाकर युवाओं को जागरूक करने का कार्य करेंगे। नीरू देवी ने कहा कि हरियाणा की ताकत उसके युवा है। अगर युवा अपने कर्तव्यों को समझते हुए समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे, तो हरियाणा को नशा मुक्त और सशक्त राज्य बनाने का सपना साकार होगा। नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। जहरीले और नशीले पदार्थो के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचाने के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते है ध्रूमपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी होती है और यह चेतावनी सभी तम्बाकू उत्पादों पर अनिवार्य रूप से लिखी होती है। और लगभग सभी को यह पता भी है। परन्तु लोग फिर भी इसका सेवन बड़े ही चाव से करते हैं। यह मनुष्य की दुर्बलता ही है कि वह उसके सेवन का आरंभ धीरे-धीरे करता है पर कुछ ही दिनों में इसका आदी हो जाता है।