नन्हेड़ा स्कूल में पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधें लगाए गए

11

इन्द्री विजय कांबोज।।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नन्हेड़ा में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन रविंद्र शिल्पी, धर्मेंद्र चौधरी, कविता कंबोज की अगवाई में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर हनुमान फल, चीकू,आडू, आम के पौधे रोपित करने के बाद ब्लॉक रिसोर्स पर्सन धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। आज भी लोग पेड़ पौधों की पूजा करके उनके संरक्षण के लिए अभियान चलाते हैं और उन्हें देवताओं के समान माना जाता है। रविंद्र शिल्पी ने कहा कि पेड़ पौधों की अनदेखी के कारण हर वर्ष लगाए जाने वाले करोड़ों पौधों में से बड़ी संख्या में मर जाते हैं। पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें बच्चों की तरह से देखभाल की जरूरत प?ती है इसलिए उन्हें सुबह शाम उनमें पानी लगाना पड़ता है। स्कूल मुखिया महिंद्र कुमार ने पौधरोपण में भाग लेने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अरुण कैहरबा, मानसिंह चंदेल, जगदीश भादसो,सार्थक, गुंजन, उधमसिंह नन्हेड़ा, महिंद्र गांधी, उदित, अंशुमान तथा सुदर्शन लाल ने पौधारोपण में सहयोग किया।