दून पब्लिक स्कूल में शहीद उधम सिंह जंयती समारोह मनाया गया

112

इन्द्री विजय कांबोज।। दून पब्लिक स्कूल मुखाला मेें स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह जी के शहीदी दिवस के अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या अनु कंबोज व स्कूल स्टाफ के द्वारा शहीद उधम सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर अध्यापक रविंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को शहीद उधम सिंह जी के जीवन से अवगत कराते हुए बताया कि भारत के महान क्रांतिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले उधम सिंह का जन्म पंजाब के संगरूर जिले में 26 दिसंबर 1899 को हुआ था। सरदार उधम सिंह ने जलियांवाला बाग कांड के जघन्य नरसंहार को अंजाम देने वाले और पंजाब के तत्कालीन गर्वनर जनरल माइकल ओडायर को लंदन जाकर गोली मारी थी। मासूम लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए उन्हें 21 साल का समय लगा। क्रांतिकारी उधम सिंह को इसके लिए 31 जुलाई 1940 को लंदन के कॉक्सटन हॉल में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक गण सुखदेव शर्मा,रविंदर शर्मा, राम रतन कंबोज, संदीप गर्ग,प्रमोद गोयत, राजेंद्र कंबोज ,गीता,रजनी,उषा,मीना, सीमा,रोमा,रमा,शगुन,सेजल, मीनाक्षी,मधु, विमल,पूनम,महक, पूजा, देवेंद्र कौर, गुरमीत कौर, आरती, विजेता, रितिका, निशा सहित अन्य मौजूद रहे।