दून पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

13

इंद्री विजय कांबोज।। दून पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनु कंबोज जी ने विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं तथा उनके साहस, बलिदान, त्याग और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। स्कूल
प्रधानाचार्या अनु कम्बोज जी ने विद्यार्थियों को बताया कि महाराणा प्रताप ने कभी भी पराधीनता स्वीकार नहीं की और जीवनभर मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने छात्रों से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, आत्मसम्मान और वीरता की भावना को जागृत करना था। सभी छात्रों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में सभी ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।