दून पब्लिक स्कूल मुखाला में बसंत पंचमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया

9

इंद्री विजय कांबोज।। दून पब्लिक स्कूल, मुखाला में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पीले वस्त्र धारण किए तथा पीले व्यंजनों की मिठास के साथ बसंत पंचमी के महत्व को उजागर किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक श्री सुखदेव शर्मा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए माता सरस्वती के शिक्षा और संगीत के क्षेत्र में योगदान के बारे में विस्तार से बताया तथा विद्यार्थियों को बसंत पंचमी से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की और पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृति, संस्कार और ज्ञान के प्रति श्रद्धा की भावना को विकसित करना था।