डॉ. श्याम नाथ झा को पंडित विष्णुकांत झा स्मृति सम्मान से नवाज़ा गया

9

कुरुक्षेत्र,22जून(यज्ञदत्त शास्त्री)
ज्योतिष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदर्श एस.डी. संस्कृत कॉलेज, अंबाला के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम नाथ झा को पंडित विष्णुकांत झा स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

डॉ. श्याम नाथ झा विगत कई वर्षों से कॉलेज में ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने इस पारंपरिक विद्या के संरक्षण और प्रचार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह सम्मान आदर्श एस.डी. संस्कृत कॉलेज में ही लंबे समय तक ज्योतिष विभाग में कार्य कर चुके तथा कार्यवाहक प्राचार्य रह चुके पंडित विष्णुकांत झा की स्मृति में स्थापित किया गया है।

सम्मान समारोह पंडित विष्णुकांत झा के पुत्र डॉ. कामदेव झा, पूर्व प्राचार्य, डीएवी (पीजी) कॉलेज, पिहोवा द्वारा उनके निवास स्थान दयाल बाग, अंबाला छावनी में आयोजित किया गया।