इंद्री सीमा देवी।।
जोहड़ माजरा स्थित प्ले आंगनवाड़ी में गांव की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी द्वारा तीज के त्यौहार बड़ी धूम धाम से विभिन्न गतिविधियां करवाकर बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीना रानी, गीता देवी, पंच चारू और ने शिरकत की। राज्य युवा अवॉर्डी नीरू देवी ने बताया कि भारत त्यौहारों का देश है। यहां प्रत्येक पर्व बड़े धूमधाम व खुशहाली के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। माता पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था। हरियाली तीज का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है। आंगनवाड़ी वर्कर शरबती देवी, पूनम भाटिया और नीलम भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां का आयोजन करवाया गया है। जिसमें बच्चों व युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाला देवी, ऊषा, सरोज, आरती, सोनिया, पूनम, मीना, कविता, प्रियंका, सोनिया, रितिका, कशिश, और रीना रानी सहित अनेक महिलाएं शामिल रही।