बाबैन,12 मार्च (रवि कुमार): लाडवा से कांग्रेस के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि भाजपा व जजपा के नेताओं की एक सोची समझी साजिश के तहत गठबंधन को तोडऩे का काम किया गया है क्योकि जजपा के आधे विधायक भाजपा को समर्थन देकर सरकार चलाने में सहयोग कर रहे है। विधायक मेवा सिंह बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विधायक मेवा सिंह ने कहा कि जजपा व इनैलो दोनों पार्टी भाजपा की बी टीम का काम कर रही है क्योकि इनैलो के द्वारा भी राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का काम किया था। मेवा सिंह ने कहा कि भाजपा के द्वारा जजपा से गठबंधन इसलिए तोड़ा गया ताकि जजपा व इनैलो भी सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लडक़र कांग्रेस की वोट खराब करने का काम करें क्योकि इस समय देश व प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। मेवा सिंह ने कहा कि ने कहा कि जजपा व इनैलो को वोट देने सीधा भाजपा की मदद करना है। मेवा सिंह ने कहा कि इस इंडिया गठबंधन मजूबती के साथ देश में चुनाव लड़ रहा है और लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन दस की दस लोकसभा सीटें जीतने का काम करेगी। मेवा सिंह ने कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन की लहर से बौखलाई हुई है।