चारों साहिबजादों की याद में चाय बिस्कुट का लंगर प्रशाद लगाया गया

19

इन्द्री विजय कांबोज
कांग्रेस पाटी के हल्का अध्यक्ष कर्म सिंह खानपुर ने आज अपने कार्यालय के बाहर श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के चारों साहिबजादों की याद में चाय बिस्कुट प्रशाद का लंगर लगाया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में राहगीरों ने प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर करमसिंह खानपुर ने कहा कि श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के चारों साहिबजादों की कुर्बानी को भूलाया नहीं जा सकता है। एक सप्ताह में ही गुरू जी के चारों साहिबजादों व माता गुजर कौर जी ने कौम की सेवा करते हुए शहादत पा ली थी। उन्होंने कहा कि श्री गुरू गोबिन्द सिंह ने जब  आंनदपुर साहिब का किला छोड़ा तो उसके एक सप्ताह के अंदर अंदर ही उनके दो बेटों ने चमकौर साहिब के मैदान में व दो ने फतेहगढ़ साहिब में कौम देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की कुर्बानी दे दी ओर वहीं माता गुजर कौर जी ठंडे बुर्ज में शहीदी को प्राप्त हो गई। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी कुर्बानी ओर कोई नहीं हो सकती है। इन चारों साहिबजादों कीकुर्बानियों को भूलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर प्रेम पाल सिंह, राम नाथ, जसविन्द्र सिंह, चरणजीत सिंह विनायक, दिलबाग सिंह पूर्व सरपंच, अमर सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरदीप, रमेश, खुशनसीब सिंह व तेजिन्द्र ङ्क्षसंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।