गायत्री पब्लिक स्कूल का वार्षिक परिणाम हुआ घोषित, अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया

2

गायत्री पब्लिक स्कूल का वार्षिक परिणाम हुआ घोषित
इन्द्री विजय कांबोज।।
गायत्री पब्लिक स्कूल कलसौरा में वार्षिक परीक्षा परिणाम का घोषणा कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सुबह से ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति देखने योग्य रही। परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट झलक रहा था। इस विशेष अवसर पर विद्यालय द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर मैड़ल एवं प्रशस्ति के साथ सम्मानित किया गया। जिन विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी तथा तृतीय श्रेणी में स्थान प्राप्त किया, उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।  स्कूल के चेयरमैन इन्द्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल का परिणाम हर वर्ष की भांति इस बार भी अव्वल रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि सफलता का यह चरण आगे की चुनौतियों के लिए एक मजबूत आधार है। उन्होंने यह भी बताया कि असफलता या अपेक्षा से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उन्हें अपनी कमियों को समझकर आगे बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।। समारोह के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना की और उन्हें निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।