कोपबाबैन,28 जनवरी(रवि कुमार): इनैलो के अनुशासन समिति के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी का गांव घिसरपड़ी में पहुंचने पर इनैलो कार्यकत्र्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर गांव घिसरपड़ी में पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी के नेतृत्व में करैनल सिंह, सुभाष चंद, सोमनाथ, नसीब सिंह, श्याम सिंह, विक्रम सांगवान, राजेश कुमार, रोहित सांगवान, विकास संगावान, रिकंू, लखविन्द्र, मांगेराम, राहुल, नीरज सांगवान, सुभाष कश्यप, धर्मबीर सिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह व अन्य व दर्जनों लोगों ने अन्य दल छोडक़र इनैलो में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने पार्टी में शामिल हुए ग्रामीणों का स्वागत किया और कहा कि पार्टी में शामिल होने पर सभी कार्यकत्र्ताओं केा पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी छतीस बिरादरी के लोगों की पार्टी है जिसमें हर वर्ग के हित सुरक्षित है। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी गांव घिसरपड़ी में में कार्यकत्र्ताओं की बैठक संबोधित करने के उपंरात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने कहा कि दिन प्रतिदिन इनैलो का ग्राफ बढ़ता जा रहा है और आए दिन सैंकड़ों लोगा पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकत्र्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है और कार्यकत्र्ता की पार्टी को चलाने का काम करता है। पूर्व विधायक शेर सिह बड़शामी ने कहा कि कहा कि प्रदेश के लोगों को अब यह पूर्ण विश्वास हो गया है कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चौ. देवीलाल की नीतियों पर आगे बढ़ रही है जिसके कारण प्रदेश का किसान, कमेरा, कर्मचारी, युवा इनेलो के पक्ष में लामबंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही है। इनेलो अपने संगठन को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनैलो के पक्ष में लहर चल चुकी है जिससे यह साबित होता है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में इनैलो की सरकार बनेगी। उन्होंने ने कहा कि लाडवा हल्के की जनता उस नुमायदें को चुने जो आप के हकों की लड़ाई बखूबी तरीके से लड़ सके। इस मौके पर तरसेम संघौर, डारेक्टर रणबीर ईशरहेड़ी, लाभ सिंह, मामचंद मुकरपुर, करनैल दूधला, ज्ञान सिंह, रणजीत सिंह, गरजा राम, बलबीर सिंह, सुरमख सिंह, मोहन लाल, राजिन्द्र सिंह, राजेश सांगवान, रमेश कुमार, विक्रम व अन्य इनैलो के कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।