इंद्री विजय कांबोज।। गंगा दशहरे के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने गए अकलेश(24 वर्षीय) निवासी उत्तरप्रदेश की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार अकलेश घरों में पीओपी करने का कार्य करता था। जो अपने मामा जगदीश के साथ काफी समय से इंद्री में पीओपी का कार्य रहा था। रविवार को अकलेश अपने मित्रों के साथ यमुना नदी में स्नान करने नबियाबाद घाट पर गया हुआ था। जो तेज बहाव होने के कारण अकलेश अचानक नदी में डूब गया। अकलेश को डूबता देख श्रद्धालुओं ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव होने के कारण वह पानी में बह गया। करीब 15 मिनट बाद अकलेश नदी में दिखाई दिया तो उसे श्रद्धालुओ ने निकाल लिया। इस मामले में जांच अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि मृतक के मामा जगदीश की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।