करनाल विजय काम्बोज
। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, विकास एवं पंचायत व खनन मंत्री कृष्ण लाल पवार, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के चाचा स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह कल्याण की धर्मपत्नी श्रीमती गुरूबचनी देवी के निधन पर उनके निवास स्थान कल्याण फार्म पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। गत दिवस केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मनोहर लाल सांत्वना व्यक्त करने के लिए कल्याण फार्म पहुंचे थे।

बता दें कि स्वर्गीय श्रीमती गुरु बचनी देवी का निधन 19 मई को हो गया था। स्वर्गीय श्रीमती गुरु बचनी देवी जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 30 मई को अनमोल गार्डन में दोपहर 1 बजे से लेकर 2 बजे किया जाएगा। कल्याण फार्म पर गणमान्य व्यक्तियों व प्रशासनिक अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को ही हिसार से सांसद जय प्रकाश, थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक परमवीर सिंह, विधायक आफताब अहमद, विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने भी शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। बता दें कि गत दिवस केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कल्याण फार्म पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया था, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री विशम्बर वाल्मीकि, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा सहित अन्य मंत्रीगण ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के चाचा स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह कल्याण की धर्मपत्नी श्रीमती गुरु बचनी देवी के निधन पर उनके निवास स्थान कल्याण फार्म पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।