इन्द्री विजय कांबोज।।
पुष्प वाटिका इन्द्री में आज एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माउंट आबू से विशेष रूप से पधारे ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ वक्ता बीके राजू भाई ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर श्रद्धालुओं को सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बीके ममता, बीके रजनी, बीके आंचल, बीके गीता (करनाल सब जोन संचालिका) एवं बीके किरण बहन ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बीके राजू भाई ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक शांति और सकारात्मक सोच ही मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मन को मंदिर के समान पवित्र बनाना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती दूरियों और तनाव का मुख्य कारण आपसी समझ की कमी है। यदि हम एक-दूसरे की बात को काटने की बजाय उनके विचारों को सम्मान दें तो रिश्तों में मधुरता आएगी और समाज में प्रेम व भाईचारे का वातावरण स्वत: स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है और यही सिद्धांत समाज को मजबूत बनाता है। बीके राजू ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि आध्यात्मिकता के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकता है और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। सभी ने बीके राजू भाई के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और इस आयोजन को समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र प्रेमी, मंडी प्रधान सुमेर काम्बोज, बीके जयप्रकाश बंसल, समेसिंह, राधेश्याम, बीके हनी भाई, बालेश्वर, सुभाष बंसल, कमल खुराना, डॉ. नरेश शर्मा, महेंद्र त्यागी, आशा बंसल, मोनिका, ममता, रश्मि, अंजू, सीमा, नीरू संधू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Post Views: 5









